घरों के बगीचे में पौधे लगाने की बात हो या रूम में वॉल या किसी भी जगह सजावट की बात आते ही सबसे पहले मनी प्लांट (Money Plant) का नाम आता है। लोगों का मानना है कि इसे लगाने से पैसे आते हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। मनी प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाते हैं साथ-साथ हवा भी शुद्ध करते हैं। मनी प्लांट कई तरह के होते हैं जिनमें उनकी पत्तियों का आकार, कद और साथ-साथ रंग और पैटर्न भी अलग होते हैं। मनी प्लांट को आप पानी और मिट्टी दोनों में लगा सकते हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि मनी प्लांट को बिना मिट्टी के पानी में कैसे उगाएं। (how to Grow money plant in water without soil)

पानी में मनी प्लांट कैसे उगाएं | How to Propagate Money Plant in Water
Step-by-Step Guide | स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- प्लांट को पानी में लगाने के लिए आपको एक मनी प्लांट की कटिंग चाहिए जिसमें नोट्स हो।
- नोट्स के साथ एक पत्ता होना भी जरूरी है।
- ध्यान रखें कि कटिंग ताजा हो यानी सड़ी गली या सुखी नहीं होनी चाहिए।
- अब प्लांटर लें। प्लांटर की जगह आप कांच की बोतल, पुराना मग भी ले सकते हैं।
- कटिंग को अच्छे से धोने के बाद उसे प्लांटर में रखें।
- प्लांटर में उतना पानी लें जिससे कटिंग का नीचे का हिस्सा पानी में रहे और पत्ता पानी के ऊपर।
- ध्यान दें कि पत्ता पानी में नहीं जाए, वर्ना वो खराब हो जाएगा।
- पानी खारा नहीं होना चाहिए।
- इसे ऐसी जगह रखें जहां ताजा हवा मिले और सीधी धूप ना आती हो।
- इसे खिड़की के पास, सीढ़ियों पर या फिर बालकनी में रख सकते हैं।
एक ही पत्ते से मनी प्लांट कैसे लगाए | How to Grow Money Plant in Water from One Leaf

- एक ही पत्ते से मनी प्लांट लगाने के लिए हमें एक ऐसा पत्ता चाहिए जिसमें एक नोड हो।
- जिसे पानी मिलने पर इसकी जड़े बढ़ सके। ऊपर दिए गए तरीके से आप एक पत्ते से मनी प्लांट लगा सकते हैं। जिसकी केयर आप नीचे दिए गए टिप्स के साथ करें।
पानी में रखे मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें | How to Care Money Plant in Water
- हफ्ते में कम से कम 2-3 बार पानी बदलें।
- प्लांटर में काई जमा न होने दें और अगर जमा हो जाती है तो इसे अच्छे से साफ करके पानी बदलें।
- पानी कम होने पर इसमें पानी डालें। ध्यान रखें कि मनी प्लांट का नॉड पानी के अंदर रहे वरना ग्रोथ सही से नहीं होगी।
मनी प्लांट को पानी में लगा कर घर के भीतर कैसे रखें | How to Grow Money Plant in Water Indoors

मनी प्लांट एक इंडोर प्लांट है। इसलिए अगर इसे पानी में लगाकर घर के भीतर रखें, तो आप अपने घर को सजा सकते हैं। मनी प्लांट को मिट्टी के साथ-साथ मिट्टी के बिना पानी में लगाकर भी आप घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, इसे ऑफिस में भी रखा जा सकता है ताकि वातावरण को सुखद बनाया जा सके।
FAQs
मनी प्लांट को प्रत्यक्ष धूप की आवश्यकता नहीं होती। इसे ऐसी जगह रखें जहां परोक्ष धूप आती हो।
मनी प्लांट को सामान्य पानी में उगाया जा सकता है। ध्यान रखें कि पानी खारा न हो।
हाँ, मनी प्लांट को केवल पानी में उगाया जा सकता है। पानी में उगाने से यह पौधा तेजी से बढ़ता है और इसे विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती।
मनी प्लांट को पानी में उगाने के बाद हफ्ते में 2-3 बार पानी बदलना चाहिए ताकि पानी ताजा रहे और पौधा स्वस्थ रहे।
मनी प्लांट को पानी में उगाने से कीट या रोग का खतरा कम होता है, लेकिन पानी साफ रखना आवश्यक है।
मनी प्लांट को पानी में उगाने से न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह हवा को शुद्ध भी करता है। इसे लगाना और देखभाल करना बेहद आसान है। इस जानकारी से आप अपने घर में आसानी से मनी प्लांट उगा सकते हैं और अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।

