golden pothos

घर की सजावट के लिए बहतरीन उपाय जो आपके घर की रोनक में लगाएगा चार चांद

घर की सजावट के लिए घर में पौधे लगाना एक बहुत अच्छा सुझाव है । बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए आज कल लोग घर में ही पौधे लगाते है। घर पर बागवानी का शौक है लेकिन सबसे पहले कहां से शुरुआत करे या अगर नर्सरी में बहुत ज़्यादा दाम है तो मुफ्त पौधे कैसे लगाएँ? आप के इन सवालो के जवाब आपको यहाँ मिलेंगे… गार्डन में जाते ही वहाँ की हरियाली या सुगंधित फूल हमारा मन मोह लेती है। अगर ऐसा गार्डन वाली फीलिंग हमें घर पे ही मिल जाए तो कितना अच्छा रहता …!

घर में ही गार्डन कैसे बनाये?

चलो तो अब ये थान ही लिया है कि बगीचे में हरियाली बनाए तो अब सबसे पहले हमें ऐसी हरियाली चाहिए जो बिना ज्यादा समय और कम देखभाल के आसनी से हो जाए ऐसे पौधा इक्ट्ठा करते है स्थायी या ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है इस पौधे की सूची में पहला नाम आता है मनी प्लांट…

मनी प्लांट के बारे में जाने

मनी प्लांट एकमात्र ऐसा पौधा है जो किसी भी मौसम में उग सकता है। मनी प्लांट एक लता वाला पौधा है। इसके बेल को आप दीवार पर चढ़ा कर दीवार को सजा सकते है ।

Money Plants
  • इसे आप गमले में लगा कर उसके साथ कोई सपोर्ट रख के उसके साथ कोई भी आकर में सजा सकते है। जिसे आप घर के अंदर रूम को सजाने के लिए रख सकते हैं। अगर बेल ज्यादा लंबी हो तो उसे रस्सी या लकड़ी की मदद से डिजाइन बनाकर उसपे चढ़ा सकते है। घर या बाल्कनी की दीवार की रोनक बढ़ जाएगी ।
Money Plants

इसके लिए आपको एक लंबा यानिकी 7 से 8 पौधे लगा सके एसा गमला लेना है जिसमें आप आपकी जगह के हिसाब से मनी प्लांट लगाए । अगर बेल छोटी हो तो उसे थोड़ा बढ़ने दे। इसके बाद जगह के हिसाब से रस्सी या लकड़ी की चौकोर आकर बनाये और उसे गमले के साथ जोड़े। बढ़ी हुई बेल को आकर के हिसाब से बनाए गए ढांचे में कुछ कुछ जगह पर जॉइंट्स लगा दे। मनी प्लांट से आप अलग अलग हेगिंग वाले गमले भी बना सकते है। बाजार से आपको आसानी से मिल जाएंगे। अगर DIY करके बनाना चाहते हैं आपको दिखाई गए चित्र के जेसे बना सकते है।

विभिन्न प्रकार के मनी प्लांट
मनी प्लांट कई तरह के होते हैं, जेसे की सिंपल वाला मनी प्लांट जो नॉर्मल सब लगाते हैं, इसके अलावा गोल्डन मनी प्लांट, मार्बल क्वीन मनी प्लांट, जॉय पोथोस, जेड मनी प्लांट, नियॉन पोथोस, सैटिन पोथोस या और कई सारे और भी भी है जिनमें अपने अलग रंग के साथ-साथ पत्तों के अलग आकर की विशेषतया भी है।

Money Plants

अगर आपको एक ही प्लांट लगाना चाहते है तो आप इनमें से पसंद करके एक ही प्लांट की मदद से बाल्कनी या दीवार को रंगीन बना सकते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *