indoor plant

सबसे किफायती पौधा, मनी प्लांट को बढ़ाए कैसे…? | How to grow money plant?

एसा पौधा जो सबसे ज्यादा प्रचलित हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर मे होता है । जिसे बोना है सबसे आसान और जिसे ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। सब को घर में एक एसा पौधा चाहिए जो जल्दी से ग्रो करे और साथ साथ कम देखभाल की जरूरत हो। एसे पौधे के लिस्ट में सब से पहले आता है मनी प्लांट। मनी प्लांट एक एसा पौधा है जो लता के रूप मे होता है । बेल वाले पौधे को सजाना सबसे आसान होता है।

Money plant

मनी प्लांट को लगाने के लिए आप इसे किसी भी पास वाली नर्सरी से किफायती दाम में खरीद सकते है।अगर आपको पैसे खर्च नहीं करने तो आप इसे कटिंग से या सिर्फ एक रूट वाले पत्ते से भी लगा सकते है। आपके किसी जानने वाले या दोस्त के यहां से एक कटिंग लगा के बो दे थोड़े महीने के बाद ये अच्छे से ग्रो होने लगेगा। इसे आप जल्दी बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको मनी प्लांट को माफक आए एसी मिट्टी बनानी पड़ेगी।मनी प्लांट को वैसे तो नम मिट्टी चाहिए, लेकिन आप रोज़ाना पानी न दें तो भी ये अच्छा टिकेगा। आप मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट और कोको पीट मिला सकती हैं।

Money Plant

क्योंकि इसे हम पत्तियों से उगाते हैं इसलिए ये बेहतर होगा कि आप इसमें तीन महीने में एक बार कोई नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर डालें जैसे वर्मी कम्पोस्ट या कुछ और।इसमें बहुत हैवी फर्टिलाइजर नहीं डालें वर्ना पत्तियां जल जाएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *