घर मे लगाने वाला सभी का पसंदीदा पौधा मनी प्लांट है। लेकिन कभी कभी हमे इसके पत्ते पीले होते दिखते है । कई बार तो पूरे बेल के पत्ते पीले होके गिर जाते है और पूरी बेल बिना पत्तों के हो जाती है। जानते है एसा क्यों होता है और इसे रोकने का उपाय क्या है?
अगर आप अपने पौधे की पत्तियों को पीला होते देखें, तो सबसे पहले उसे निकालने का काम करें, ताकि पूरा प्लांट बचा रहे। पीले हो रहे पत्तों का मतलब होता है कि वह अपना क्लोरोफिल यानि पिग्मेंट खो चुका है। एक बार यह पिग्मेंट चला जाए, तो उसे वापस नहीं पाया जा सकता है। जब भी हम मनी प्लांट की पत्तियों को पीला होते देखते है तो ये पौधे की ग्रोथ अच्छी नहीं है ये दर्शाता है। कुछ लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देते जिसके परिणाम स्वरूप हमारा पौधा मर जाता है।

कभी कभी पत्तियों का पीला होना अच्छा संकेत भी होता है। उसके मौसम के समय पर मनी प्लांट अपने पोषक तत्व को नई पत्तियों को बढ़ाने मे उसकी मदद करते है,इससे पत्ते पीले दिखते है। अगर पत्तियों का नीचे के हिस्से का रंग बदल रहा है, जबकि ऊपर के हिस्से में नई पत्तियां उग रही हैं, तो चिंता न करें। यह एक नेचुरल प्रोसेस है। सही मात्रा में पानी ना मिलने के कारण मनी प्लांट की पत्तियाँ पीले और भूरे रंग में बदलने लगती है। यह नमी सिर्फ मिट्टी से संबंधित नहीं होती है, बल्कि पौधे के वातावरण से भी जुड़ी होती है।
गर्मियों के मौसम में या बहुत गर्म तापमान वाले स्थानों पर रखे पौधे में ऐसा होना बहुत आम है।
यदि मनी प्लांट के जल्दी ग्रोथ के लिए अधिक धूप, पानी और खाद डालते हैं, तो यह पौधे के लिए जहर की तरह हो सकता है। बहुत अधिक धूप, पानी और खाद अक्सर पौधों के अधिक सहनशीलता का कारण बनते हैं, जिससे उनकी पत्तियां पीली हो जाती हैं। एफिड, मिलीबग और मकड़ी जैसे कीड़े मनी प्लांट की पत्तियों पर भोजन करना पसंद करते हैं। वे स्वस्थ रस को चूसते हैं और पत्तियों को निर्जीव और पीला बना देते हैं। ऐसे में पौधे को हरा रखने के लिए सावधानीपूर्वक संक्रमित हिस्से को निकाल दे।

संभावित पत्ति विकृति के साथ अनियमित पीलापन आमतौर पर या तो कीट या खनिज की कमी के कारण होता है। यदि कोई कीट दिखाई नहीं देता है तो कैल्शियम या बोरान की कमी के कारण होता है। इसका उपाय यह है कि महीने में एक बार खाद डालें, या अपने पौधे को ताजा गमले की मिट्टी प्रदान करने के लिए दोबारा लगाएं ।अगर पौधे की पत्तियों को पीला होते देखें, तो सबसे पहले उसे निकालने का काम करें, ताकि पूरा प्लांट बचा रहे। पीले हो रहे पत्तों का मतलब होता है कि वह अपना क्लोरोफिल यानि पिग्मेंट खो चुका है। एक बार यह पिग्मेंट चला जाए, तो उसे वापस नहीं पाया जा सकता है।

