marbel pothos

मनी प्लांट जेसा दिखने वाला पौधा, मार्बल क्वीन पोथोस | Money plant lookalike, Marble Queen Pothos

मनी प्लांट जेसा दिखने वाला पौधा जो इसी के जेसे लता यानी बेल वाला पौधा है।मनी प्लांट के रंग और पैटर्न से थोड़ी अलग होती है। इसे मार्बल क्वीन पोथोस भी कहा जाता है। ये पोथोस जितना सुन्दर दिखता है उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है। तो चलिए जानते है मार्बल क्वीन पोथोस को कितना पानी चाहिए? कैसी और कितनी धूप चाहिए? और इसके लिए कैसी मिट्टी ठीक रहेगी?

Marble queen pothos

आपके मार्बल पोथोस की देखभाल अपेक्षाकृत सरल है, लेकिन इसके लिए लगातार ध्यान देने की आवश्यकता होती है। मार्बल क्वीन पोथोस उजालेवाली , सीधा सूर्य का प्रकाश ना आए इसी जगह चाहिए होगी। यह कम रोशनी की स्थिति में भी जीवित रह सकता है, हालांकि रोशनी बहुत कम होने पर पत्तियों का सफेद रंग हरे रंग में वापस आ सकता है। इसे सीधी धूप से बचाना चाहिए क्यों की सीधी धूप से पत्तियाँ जल सकती हैं।

पेर्लाइट के साथ अच्छी जल निकासी वाली, दोमट मिट्टी मार्बल क्वीन पोथोस के लिए बहतरीन है। अच्छी तरह से निचोड़े हुए स्पंज की तरह हल्की नमी बनाए रखें; अत्यधिक पानी नहीं देना चाहिए। जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखने लगे तो इसे पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अधिक पानी भरने की स्थिति में इसके गमले में जल निकासी की सुविधा हो। गर्मी के मौसम में इसे उदारतापूर्वक पानी दें और मानसून और सर्दियों के मौसम में इसकी पानी देना कम कर दें।आप मनी प्लांट की तरह इसे भी लटकता हुआ पौधा बना सकते है।

Marble queen pothos

मनी प्लांट की तरह इसे भी पानी में उगाया जा सकता है।अगर पानी में उगाया है तो कुछ दिनों के बाद पानी बदलते रहें । इसके बढ़ते मौसम के दौरान हर महीने एक बार नाइट्रेट आधारित खाद खिलाना इसके लिए पर्याप्त है। पौधे के लिए सामान्य तापमान 18℃ – 24℃ के बीच अनुकूल होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *